बिजनौर के थाना चांदपुर में दहेज की खातिर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति विवेक कुमार निवासी ग्राम रसूलपुर नगला थाना चांदपुर जनपद बिजनौर को चांदपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
प्राप्त समाचार अनुसार जनपद बिजनौर के चांदपुर में 24 वर्षीय संजना निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना बछरायू जनपद अमरोहा की शादी ग्राम रसूलपुर नगला निवासी विवेक कुमार पुत्र देवेंद्र के साथ हुई थी
संजना के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी को प्रताड़ित किया उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी बाद में उन्होंने फांसी लगाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी
संजना के पिता ने बताया कि विवेक कुमार और पिता देवेंद्र और मां नीतू संजना से एक लाख नगद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते थे और आए दिन परेशान करते रहते थे।
पिता द्वारा 19 फरवरी को चांदपुर थाने में तहरीर दी गई थी चांदपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को बास्टा चौकी इंचार्ज संदीप पवार ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी पति को घर से गिरफ्तार किया आरोपी विवेक कुमार के माता-पिता अभी फरार है उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आफताब आलम चांदपुर
©Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…