बिजनौर में मासूम बेटी को कत्ल करने वाली जालिम मां को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

बिजनौर में एक दर्दनाक मामले में न्यायालय ने अपनी बेटी की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ADJ फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत ने आरोपी शिवानी रानी को 20,000 रुपये के अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सजा दी है

स्थानीय पुलिस और मॉनिटरिंग सेल ने अदालत में मजबूत पैरवी की। यह मामला उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत चिह्नित किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना है।

आप को बता दे कि मामला 26 नवंबर 2022 का है थाना मंडावली में अंकित कुमार ने अपनी पत्नी शिवानी रानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि घरेलू विवाद के चलते शिवानी ने अपनी बेटी की नाक और गला दबाकर हत्या कर दी थी

पुलिस ने मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। स्थानीय पुलिस और मॉनिटरिंग सेल ने अदालत में मजबूत पैरवी की।

यह मामला उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत चिह्नित किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना है।

दोषी शिवानी रानी लालपुर मान गांव, थाना नांगल, बिजनौर की रहने वाली है। 19 फरवरी 2025 को अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। न्यायालय ने सभी सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर यह फैसला सुनाया

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago