बिजनौर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पात्र परिवार राशन कार्ड निरस्त होने से नहीं मिल रहा है राशन

पूरे देश में गरीब लोगों के लिए जहां सरकार ने लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर गरीब लोगों के पेट भरने के लिए राशन की व्यवस्था कर रखी है वहीं बिजनौर में भ्रष्ट अधिकारियों के कारण यह राशन पात्र लोगों तक नहीं पहुंच रहा है

जनपद बिजनौर के चांदपुर तहसील के गांव जलीलपुर में सरकारी कर्मचारी की मिली भगत के चलते जलीलपुर राशन डीलर ने गांव की के ही एक गरीब परिवार का राशन कार्ड काट दिया लगभग दो माह से परिवार राशन लेने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा हैं

प्राप्त समाचार अनुसार चांदपुर तहसील के ग्राम जलीलपुर में तहसील और ब्लॉक जलीलपुर में बैठे कुछ रिश्वतखोर कर्मचारियों की वजह से जलीलपुर के राशन डीलर ने मिलकर गांव की ही एक गरीब महिला परिवार का राशन कार्ड काट कर उसको राशन से बेदखल कर दिया जिसकी वजह जानने के लिए गरीब परिवार दर दर की ठोकरे खा रहा है

लेकिन कोई भी पद पर बैठा कर्मचारी ना ही तो गरीब परिवार को राशन कार्ड काटने की वजह बता रहा है ना ही राशन कार्ड बनवाने के लिए कह रहा है है और जब गरीब परिवार अपने राशन के कार्ड काटने की वजह मालूम करते हैं तो कर्मचारी उनके साथ बदसलुकी करते हैं और उनको धक्के निकाल मार कर निकाल देते हैं और दिन पर दिन परेशान करते हैं

जिसको पीड़ित ने बिजनौर डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई कर और अपना राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई है जिस पर गरीब परिवार के घर ग्राम सचिव एसडीओ ब्लॉक पहुंचे और उन्होंने बताया कि यह परिवार तो राशन लेने के योग्य है

परंतु ग्राम सचिव ने कहा कि हम अपने रिपोर्ट डीएम साहब को लगाकर भेज देंगे जिसमें बताया कि इस परिवार का राशन डीलर ने राशन कार्ड गलत काटा है जिसको लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है की योगीराज में जहां सरकार गरीबों को मुक्त राशन बांट रही है वहीं कुछ कर्मचारी अपना पेट भरने के चक्कर में राशन डीलर से मिलकर गरीबों का राशन डकार रहे हैं जिस पर गरीब परिवार ने अब सरकार से इंसाफ कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

पकड़ा गया सायमा का हत्यारा पति नौशाद, पुलिस ने नाले में छुपाया छुरा भी किया बरामद।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चांदपुर से आफताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago