Categories: बिजनौर

बिजनौर से हज के लिए जा रहे लगभग 800 हज यात्रियों को डीएम व एसपी ने दी शुभकामनाएं

🔻बिजनौर में 284 ट्रेनी कैम्प में हाजियों को लगी वैक्सीन!

बिजनौर से इस साल हज पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए हज कमिटी आफ इंडिया के निर्देश पर दिनांक कल 1 मई  सम्राट फार्म मंडावर रोड बिजनौर में एक रोजा हज तरबियती एवं टीकाकारी कैंप का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री अंकित कुमार अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि श्री नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक बिजनौर मौजूद रहे

जिलाधिकारी श्री अंकित कुमार अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक श्री नीरज कुमार जादौन ने हज ट्रेनिंग व टीकाकरण कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हज यात्रियों को संबोधित करते हुए उन्हें पुलिस प्रशासन की ओर पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा सभी हज पर जाने वाले लोगो को शुभकामनाएं गई।

इस दौरान कमेटी के लोगो द्वारा पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को शॉल ओढ़ाकर व बुक्के देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन की बाते सुनकर सभी हज पर जाने वाले लोग उनसे बहुत खुश नजर आये।

इस मौके पर कैंप के आयोजक आकिब यूनुस एडवोकेट, मौहम्मद आसिफ  एडवोकेट ज़िला हज ट्रेनर व सीनियर हज ट्रेनर हाजी डॉक्टर जमील अहमद खान ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस साल जनपद बिजनौर से लगभग 800 यात्री हज पर जा रहे हैं

जिनको हज के अरकान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रशिक्षित ट्रेनर्स द्वारा दी गयी और जिला चिकित्सा अधिकारी बिजनौर के चिकित्सकों की टीम द्वारा 284 हाजियों को टीके भी लगाये गए कैंप में भाग लेने के लिए सभी हज यात्रियों को अपने साथ अपना कवर नंबर ,खून जांच मेडिकल रिपोर्ट साथ लाये

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ अंसारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago