बिजनौर के चांदपुर एसडीएम का कुर्सी को लात मारते हुए वीडियो वायरल होने के बाद हुआ स्थानांतरण

▪️ट्रांसफर से पहले चांदपुर एसडीम का कुर्सी को लात मारने का वीडियो हुआ था वायरल!

बिजनौर के चांदपुर एसडीएम हिमांशु वर्मा का स्थानांतरण हो गया है अब चांदपुर उपजिलाधिकारी होंगे मांगेराम चौहान, दर-असल यह पूरा मामला बिजनौर जिले के तहसील चांदपुर क्षेत्र का है जहां तहसील चांदपुर के उप जिलाधिकारी हिमांशु वर्मा का जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने स्थानांतरण कर दिया है हिमांशु वर्मा की जगह तहसील चांदपुर के उप जिलाधिकारी अब मांगेराम चौहान होंगे

उप जिलाधिकारी हिमांशु वर्मा को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दितीय कलेक्ट्रेट बिजनौर में तैनात किया गया है, जिला अधिकारी बिजनौर उमेश मिश्रा ने कार्य एवं जनहित में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 23(2) के अंतर्गत स्थानांतरण किया है

बता दें कि इससे पहले 30 मई को एसडीएम चांदपुर हिमांशु वर्मा अतिक्रमण अभियान के दौरान बुलडोजर चांदपुर के हलदौर चौक इलाके में पहुंचे थे जहां पर एक दुकान के आगे कुर्सी डाले कुछ लोग बैठे हुए थे जो एसडीएम को देख कर खड़े हो गए थे और एसडीएम ने उनकी कुर्सी को लात मार दी थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था शाह टाइम्स और भास्कर ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था आज जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने एसडीएम हिमांशु वर्मा का स्थानांतरण बिजनौर के लिए कर दिया है

ट्रांसफर से पहले एसडीम का कुर्सी को लात मारते हुआ था वीडियो बना था चर्चा की विषय।

चाँदपुर से हमारे संवाददाता आफताब आलम की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago