बिजनौर की इस गौशाला में गौवंशो को गर्मी से बचाने के लिए किए गए हैं VIP इंतजाम

▪️गौवंशो को गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन ने किये पुख्ता इन्तेजाम!

बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल में भीषण गर्मी के चलते गौवंशो के लिए प्रशासन ने अछि व्यवस्था की हुई है। गौवंशो को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो उसके लिए आश्रय स्थल में गौवंशो के लिए पंखे और ठंडे पानी की व्यवस्था की हुई है।

साथ ही प्रतिदिन की तरह गौवंशो के लिए हरे चारे और भूसे की व्यवस्था भी सुचारू है। गौ आश्रय स्थल का समय समय पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है उसी के चलते नगर पालिका ईओ और सदर तहसीलदार द्वारा गौ आश्रय स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया गया और वंहा काम करने वाले कर्मचारियों को गौवंशो को किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो उसके लिए निर्देशित किया गया।

उधर एसडीएम सदर मोहित कुमार ने बताया कि बिजनौर शहर स्थित कान्हा गौ आश्रय स्थल में गौवंशो के लिए सभी सुविधाएं सुचारू है और गर्मी से बचाव के लिए भी गौवंशो के लिए व्यवस्था की हुई है।

बिजनौर गौशाला में गौवंशो को गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन ने किये पुख्ता इन्तेज़ाम

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago