चोरों ने चांदपुर में अलग-अलग घरों में सोने चांदी के जेवरात सहित की लाखों की चोरी

बिजनौर के चांदपुर में दो अलग-अलग घरों में रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात व सिक्को सहित लाखों की चोरी को अंजाम दिया है । परिवार घर के आंगन में सोता रहा ओर चोर अंदर कमरों में हाथ साफ कर निकल गए । सुबह होने पर चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई

दरअसल यह मामला बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सैंदवार का है जिसे महाभारत कालीन सैन्यद्वार भी कहा जाता है ।चांदपुर में पुलिस बदमाशों ओर चोरों में भय पैदा करने की लाख कोशिश करें लेकिन चोरों में भय पैदा करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है चांदपुर क्षेत्र में चोर घरों में चोरी कर फरार हो जाते है ओर उनका पुलिस को पता भी नहीं चलता । चांदपुर क्षेत्र से पिछले दो तीन महीने में कई चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनका खुलासा होने का नाम नहीं है ताजा मामला थाना क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम सेंदवार का है

जहां रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात सहित कई लाख नकद रुपयों की चोरी को अंजाम दिया है। चोर जीने के रास्ते चर में घुसे ओर जीने के रास्ते ही निकल गए । अज्ञात चोरों ने दोनों ही घरों में तीन-तीन कमरों को निशाना बनाया है। दोनों ही परिवार किसान है ओर बड़े बड़े घर होने के चलते घर के आंगन में ही सो रहे थे ।

चोरों ने त्रिकुंश प्रताप सिंह पुत्र मनदीप सिंह के घर से, चार कड़े सोने के, एक हार बड़ा ,नो अंगूठी ,4 चैन, 6 जोड़ी कान के झुमके ,मांग का टीका ,नगद ₹285000,, आधा किलो चांदी, 10 चांदी के सिक्के वही हेमराज पुत्र आकाशदीप के घर से 18 तोले सोना,1 किलो चांदी,10 चांदी के सिक्के , 2 लाख 80 हजार नकद चोरी कर लिए । पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

चोरों ने अलग अलग घरों में सोने चांदी के जेवरात सहित की लाखों की चोरी।

चाँदपुर से हमारे संवाददाता आफताब आलम की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago