जानलेवा बीमारी के बीच बीमार लोगों की मदद में लगे हुए है चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी

मरीजों को उपलब्ध करा रहें ऑक्सीजन

बिजनौर। कोविड-19 की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रहीं है। इस जानलेवा बीमारी में भी खुद की परवाह किए बिना शमशाद अंसारी लोगों के बीच खड़े है। मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने में लगे हुए है और जिला अस्पताल में भी मरीजों को भर्ती करवाकर इलाज़ करवा रहें है।


नगर पालिका परिषद बिजनौर के चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी हमेश ही जनता के बीच जुड़े रहते है। कोरोना की दूसरी लहर भयावह है, लेकिन अपनी परवाह किए बिना शमशाद अंसारी लगातार बीमार लोगों की तीमारदारी में लगे हुए है।

अपनी टीम के साथ जिले से बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर घर रहकर इलाज करा रहें मरीजों तक पहुंचा रहें है। प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन न होने के कारण मरीजों को जिला अस्पताल भी भर्ती करवा रहें है।

इसके अलावा शहर में प्रतिदिन सेनेटाइजर भी करवाकर कोरोना से लड़ाई में अपना योगदान दे रहें है। एक साल पहले जब कोरोना के कारण लाउड डाउन लगा था तब भी शमशाद अंसारी ने क्वारेंट लोगों को खाना, रमज़ान के महीने में इफ्तारी और जरूरतमंद लोगों को घर-घर राशन की किट पहुंचाकर बिजनौर की जनता का दिल जीता था।

शमशाद अंसारी ने बताया कि बिजनौर की जनता ने उन्हें अपना सेवक चुना है। सेवक बनकर ही हो काम करते है और मुश्किल हालात में जितनी मदद हो पा रहीं है कर रहें है। लेकिन मरीजों की संख्या इतनी है कि उनके द्वारा की जा रहीं मदद पूरी नहीं हो रहीं,

लेकिन उनका पूरा प्रयास रहता है कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचा पाए। इसके अलावा चार टैंकर और चार हाथ वाली मशीनों से शहर में प्रतिदिन सेनेटाइजर कराया जा रहा है।

साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना से लड़ाई और मरीजों की मदद के लिए भी शहरवासियों से अपील की है।

Report By – Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago