बिजनौर जनपदभर में चुनाव जीतने के जश्न में शामिल 62 के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

Bijnor: हाल ही में हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद निर्वाचित प्रधान, पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य द्वारा जीत का जश्न मनाया जा रहा था। जनपद बिजनौर के अलग अलग क्षेत्रो में जो प्रत्याशी जीते हैं

उनको जिले के प्रशासन द्वारा पहले से ही हिदायत दी गई थी कि कोई भी पंचायती चुनावी जश्न नही मनाएगा और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करेंगे

बावजूद इसके मतगणना के बाद कई गांवों और वार्डो में विजयी हुए प्रधान व पंचायत सदस्यों ने ढोल नगाड़ों के साथ दर्जनों से ज्यादा समर्थकों के साथ अपनी अपनी जीत का जश्न मनाया

जिसको देखते हुए बिजनौर पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यवाही करते हुए महामारी अधिनियम व धारा 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जिले के कई थाना क्षेत्रों में पंचायती चुनावी जश्न मना रहे विजयी हुए प्रधानों, पंचायत सदस्य और समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

इस मामले में अब तक जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 62 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिनमे से 40 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी बचे 22 लोगो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं,

बिजनौर में पंचायत चुनाव में हुईं जीत के जश्न में शामिल 62 के खिलाफ मुकदमा दर्ज.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago