उन्नाव में घास लेने गयी तीन दलित लड़कियां बेहोशी की हालत में रुपट्टे से बंधी मिलीं, दो की मौत तीसरी की हालत गम्भीर

🔹इनमें दो सगी बहनें और एक चचेरी बहन बताई जा रही है.

🔹तीसरी युवती इलाज़ के लिए कानपूर के एम्स में भर्ती ट्विटर पर ट्रेंड तत्काल एम्स दिल्ली इलाज के लिए शिफ्ट करें, योगी सरकार,

Unnao: वहीं उन्नाव के पुलिस अधीक्षक सुरेशराव कुलकर्णी ने BBC को बताया है कि यह असोहा थाना क्षेत्र का मामला है. तीन लड़कियां अपने ही खेत में बेहोशी की हालत में मिली थीं, और तीनों के हाथ बंधे हुए थे. उन्हें अस्पताल में भेजा गया था जहां दो युवतियों की मौत हो गई है. एक का इलाज चल रहा है.

उन्नाव पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शूरूआती जांच में यही बात सामने आई है कि तीनों लड़कियां खेत में घास काटने गई थीं. ज़हर देने की बात सामने आई है. घटनास्थल पर झाग इत्यादि भी मिला है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बबुरहा गांव की तीन लड़कियां बुधवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा लेने खेत में गई थीं लेकिन जब देर शाम तक वो नहीं लौटीं तो उनकी तलाश की गई. तीनों ही युवतियां गांव के ही खेत में बेहोशी की अवस्था में मिलीं तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

स्थानीय पत्रकार रवि ने बताया है कि उन्नाव के ज़िला अस्पताल पुरुष के सीएमएस डॉक्टर बीबी भट्ट ने पुष्टि की है कि जो एक लड़की जीवित बची है उसकी हालत बेहद गंभीर है.

डॉक्टर भट्ट ने बताया कि जब लड़की को अस्पताल लाया गया तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था और ऐसा लग रहा है कि कीटाणुनाशक खाने के बाद यह हुआ है.

पुलिस इस बात की तफ़्तीश कर रही है कि लड़कियों ने किन परिस्थितियों में ज़हरीला पदार्थ खाया है या फिर उन्हें किसी ने ज़हर दिया है.

पुलिस अधीक्षक कुलकर्णी के मुताबिक, हर पहलू की जांच की जा रही है. घटना के तुरंत बाद उन्नाव के डीएम और एसपी समेत कई अधिकारी मौक़े पर पहुंच गए. गांव में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है.

साभार BBC news

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago