बिजनौर के स्योहारा में अज्ञात व्यक्ति का शव पानी से भरे गड्ढे में से बरामद

Bijnor: में अज्ञात व्यक्ति का शव एक किसान के खेत के ट्यूबवेल के पास पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुआ है।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में जुट गई है। उधर अभी तक अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो सकी है,

थाने की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।

बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के सब्दलपुर गांव के भूपेंद्र नाम के किसान के खेत के ट्यूबवेल के पास से एक पानी से भरे गड्ढे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के कारण सनसनी फैल गई,

मौके पर पहुंचे किसान भूपेंद्र सिंह ने इस शव की सूचना स्योहारा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर स्योहारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

इस शव को लेकर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि भूपेंद्र नाम के किसान के खेत के ट्यूबेल के पास एक पानी से भरे गड्ढे में 2 से 3 दिन पुराना अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। अभी अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

प्रथम जांच पड़ताल से पता चला है कि व्यक्ति 26 साल उम्र के लगभग है और नीले कलर की जींस मृतक व्यक्ति ने पहन रखा है।पुलिस द्वारा व्यक्ति की पहचान के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।बरहाल अज्ञात शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

बाईट:- डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी

रिपोर्ट बाई तुषार वर्मा

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago