बिजनौर पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीतने के लिए बीजेपी नेताओं की बैठक

बिजनौर जिले में आज भाजपा की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के जरिये नेताओ को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीतने के लिए एकजुटता से काम करने के लिए कहा गया

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल इस बैठक में मौजूद रहे और चार निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य भी बीजेपी में शामिल हुए है।

यूपी में भले ही अभी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनावो की घोषणा भले ही न हुई हो मगर बिजनौर जिले में बीजेपी ने अपने जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार साकेन्द्र प्रताप सिंह को जिताने के लिए जरूर कमर कस ली है

जिसके लिए आज पश्चिम यूपी के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल बिजनौर पार्टी कार्यालय पहुंचे और बीजेपी के कार्यकर्ताओं और विधायकों की मीटिंग ली।

इस मीटिंग के जरिये जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार को जिताने का संकल्प लिया गया। जिले के सभी पदाधिकारी और सभी पांचों विधायक भी मौजूद रहे जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया कि बीजेपी ने पश्चिम यूपी में हमने बड़ी जीत दर्ज की है जबकि बिजनौर जिले में ही बीजेपी की बड़ी करारी हार हुई है।

56 में से 8 जिला पंचायत सदस्य बीजेपी जीता पाई है उसके बाद भी क्षेत्रीय अध्यक्ष अपनी पीठ अपने आप ही थप थपा गए है पता नही जिले में जादुई आंकड़े को कैसे पर करेगी बीजेपी बहुत बड़ा सवाल ये है

मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष

बिजनौर जिले में बीजेपी नेताओं की गुटबाजी की वजह से बीजेपी उम्मीदवार साकेन्द्र प्रताप की हार हो सकती है बिजनौर में सपा रालोद गठनबन्धन 24 सीट जीता है।

https://youtu.be/SAGwZZE5qeQ

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago