विधवा बहु को जंजीरों में बांधकर पीटने की वीडियो वायरल, आरोपी ससुर हुआ गिरफ्तार

Reported By : तुषार वर्मा | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : जून 29, 2021

जनपद बिजनौर में एक ससुर द्वारा अपनी विधवा बहु को जंजीरों से बांधकर सरेराह सड़क पर पीटने का मामला सामने आया। ससुर द्वारा बहु को पीटने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है

दरअसल बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बे की ससुर द्वारा बहु को पीटने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जानकारी है कि पारिवारिक बटवारें को लेकर ससुर बृजेश द्वारा अपनी विधवा महिला को जंजीर से बांधकर पीटा गया था।

वायरल वीडियो मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद हरकत में आई हल्दौर पुलिस द्वारा आरोपी ससुर ब्रजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी बिजनौर डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पारिवारिक बटवारे को लेकर ससुर द्वारा अपनी पुत्र वधु को पीटा जा रहा है जिसका संज्ञान लेते हुए आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल करने के लिए राजस्व की एक टीम को भी लगाया गया है

बिजनौर क्षेत्र की ताज़ा खबरों के लिए मोबाइल एप्लीकेशन आज ही डाऊनलोड करें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago