बिजनौर न्यायाधीश डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

बिजनौर जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जेल में बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये

आप को बता दें कि बिजनौर जिले में 3 जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को देखते हुए कल डीएम और एसपी ने आज जिला जेल का औचक निरीक्षण किया।

डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने पूरे लाव लश्कर के साथ जेल परिसर में पहुंचकर जहां औचक निरीक्षण किया तो वहीं पंचायत चुनाव को देखते हुए किसी भी तरह से किसी भी कैदी के पास कोई ऐसा सामान ना हो जिससे कि जेल सुरक्षा को सेंध लग सके इसकी भी जांच पड़ताल की

साथ ही साफ सफाई व्यवस्था सहित खाने-पीने संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में भी डीएम और एसपी ने कैदियों से पूछताछ की साथ ही कोविड-19 को भी लेकर जेल में बंद कैदियों को 2 गज की दूरी के बारे में और मास्क उपयोग करने के लिए डीएम और एसपी द्वारा निर्देशित किया गया।

डीएम और एसपी के अचानक किये गए जेल के निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा फिलहाल जेल परिसर के अंदर और बैरको में किसी भी प्रकार की कोई भी संदिग्ध चीज नहीं पाई गई है

डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago