बिजनौर के नए एसपी दिनेश सिंह ने चार्ज संभालते ही जनता के दिलों में बनाई जगह

▪️बिजनौर के नए एसपी दिनेश सिंह ने आम आदमी से ऐसे मिले कि लोगो ने की वाह ! वाह!

बिजनौर के नए एसपी ने आम आदमी के दिलों में बनाई जगह, नए एसपी दिनेश सिंह चार्ज संभालते ही पूरी तरह से फॉर्म में आ गए हैं। लोकप्रियता एवं आम आदमों को सहानुभूति हासिल करते हुए शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के मामले में नए एसपी दिनेश सिंह सफल होते दिखाई दे रहे हैं।

चार्ज संभाल के बाद वह पूरी तरह से फॉर्म में आ गए हैं। उन्होंने आज शाम चांदपुर में पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया पैदल मार्च के दौरान उन्होंने अलग ही मिसाल कायम की। आम तौर पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारी कान पर मोबाइल लगाकर बात करते हुए सड़क नापने के साथ ही निकल जाते हैं। वह पूरी तरह से पुलिया रौब दिखाते हैं।

जिससे उनको आम आदमी के साथ दूरी बनी रहती है। न तो उनके चेहरे पर किसी की देख कर मुस्कान तैरती है और न ही वह किसी का दर्द जानने व समझने का प्रयास करते हैं। जिसकी वजह से पैदल मार्च सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाता है पैदल मार्च को देखकर आम आदमी के मन में सिर्फ एक ही ख्याल आता था कि पुलिस कर्मियों से जबरनगश्त कराई जा रही है

इसके विपरित योगी सरकार की नीतियों पर चलते हुए पहली बार एसपी दिनेश सिंह ने पैदल मार्च की शुरूआत चांदपुर से करते हुए आम आदमी से जो अपना व्यव्हार से अपनापन व दरियादिली दिखाई उसकी हर किसी ने तारीफ की एसपी दिनेश सिंह ने सिर्फ आम आदमी से मुलाकात की ना किसी खास से मिले।

उन्होंने आम आदमियों से बात करते हुए जहां एक तरफ उनके मन की बात सुनी, वहीं उन्हें अपने मन की बात भी बताई। उन्होंने शांति, भाईचारा व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने एवं अतिक्रमण न करना का भी आह्वान किया। जिसे भी एसपी दिनेश सिंह से रुबरु होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, वह खुद को गौरान्वित महसूस कर रहा था।

उन्हें शुरू में तो यकीन नहीं हुआ कि जो उनसे इतनी आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं, वो जनपद के नए एसपी दिनेश सिंह है। आम आदमी और एसपी की मुलाकात के दौरान बीच में कोई नहीं था पुलिस फोर्स भी अपने नए कप्तान के इतने बेहतरीन व शानदार व्यक्तित्व को देखकर गद गद थी।

बिजनौर के नए एसपी ने आम आदमी के दिल में बनाई जगह, फ्लैग मार्च के दौरान लोगो से की बात ना किसी खास से मुलाकात।

बिजनौर से हमारे संवाददाता आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago