बिजनौर में बाढ़ ग्रस्त इलाको में बचाव के लिए अधिकारियो ने किया माॅक ड्रिल रिहर्सल

Bijnor: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के 40 बाढ प्रभावित जनपदों के अन्तर्गत जनपद बिजनौर की सभी तहसीलों के गाँव देवलगढ़ नंदगांव नरौराखुर्द शाहपुर खेरुलापुर दतियाना व कोट में बाढ़ ग्रस्त इलाको में बचाव के लिए माॅक ड्रिल रिहर्सल कराई गई।

उपजिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में अभ्यास स्थल के अन्तर्गत संचालित की जाने वाली गतिविधियों जैसे बाढ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों व पशुओं को निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने, राहत सामग्री पहुँचाने, राहत शिविरों की स्थापना, चिकित्सीय सहायता पहुँचाने इत्यादि को निर्धारित दिशानिर्देश के अनुरूप बनाये जाने हेतु माॅक एक्सरसाइज कराई गई।

प्रशासन जोरो से बाढ़ की तैयारियों में लगा है। गंगा से घिरे जनपद बिजनौर में बाढ़ प्रभावित में 326 गांव आते हैं। इनमें 31 गांव संवेदनशील और अतिसंवेदनशील है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों के लिए 31 निगरानी समितियां गठित की गई है। बाढ़ आने पर उक्त समितियां राहत एवं बचाव के लिए सक्रिय रहेगी। 31 ही बाढ़ नियंत्रण चौकियां बनाई गई है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व ने मंगलवार को शासन को वीसी में बिजनौर जनपद में बाढ़ की तैयारियों से अवगत कराया थाजिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांवों को तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए ग्रामीणों का वाट्सअप ग्रुप भी बनाया है।

इस ग्रुप में गांव के ग्राम प्रधान से लेकर आदि गणमान्य लोग जोड़े गए है। जो बाढ़ की स्थिति में अपने अपने अपने गांव की सूचना शेयर करेंगे। जिससे वहां तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके

बिजनौर में बाढ़ ग्रस्त इलाको में बचाव के लिए अधिकारियो ने किया माॅक ड्रिल रिहर्सल

बिजनौर से हमारे संवाददाता आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago