बिजनौर पुलिस ने चाँदपुर में हुई हत्या का किया खुलासा।

बिजनौर पुलिस ने आज हत्या का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका भाई अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल छुरा भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि रंजिश को लेकर उसने अपने भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि रंजिश को लेकर उसने अपने भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर में 16 नवंबर की शाम को 6:00 बजे अभियुक्त ओमप्रकाश और उसके भाई महिपाल ने रंजिश को लेकर गांव के रहने वाले सोनू नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आज हत्या में शामिल मुख्य आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि महिपाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि अभियुक्त ओमप्रकाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मेरा और मेरे भाई महिपाल के गांव के रहने वाले सोनू नाम के युवक से काफी पुरानी रंजिश चली आ रही थी। सोनू गांव के पास बने नाले में रोजाना मछली पकड़ने जाता था। हम दोनों भाइयों ने योजनाबद्ध तरीके से मौका देखकर 16 नवंबर की देर शाम को सोनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी और उसके शव को बहते नाले में डाल दिया था। साथ ही दोनों भाइयों ने घटना के समय पहने कपड़ों को भी पास में जंगल मे जलाकर राख कर दिया था और आलाकत्ल में शामिल छुरा एक पेड़ के किनारे मिट्टी खोदकर छिपा दिया था।

पुलिस ने इस हत्या के मामले में ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि उसका भाई महिपाल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

बाईट : डॉ धर्मवीर सिंह।एसपी बिजनौर

बिजनौर एक्सप्रेस से हमारे सवांददाता रोहित कुमार की ये खास रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago