बिजनौर पुलिस के साथ मुठभेड़ में  हिस्ट्रीशीटर मनोज उर्फ नेवला गिरफ्तार 30 से ज्यादा अपराधों में था वांछित, पैर में लगी गोली

बिजनौर के थाना क्षेत्र मंडावर में पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौहंडिया पुलिया पर चेकिंग अभियान के दौरान हिस्ट्रीशीटर मनोज उर्फ नेवला को पकड़ा

मनोज उर्फ नेवला, जो ग्राम अंगाखेड़ी का रहने वाला है, किरतपुर से मंडावर की ओर आ रहा था। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा एक बिना नंबर प्लेट की होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ लूट और चोरी के लगभग 30 मामले दर्ज हैं। यह एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जो क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago