नजीबाबाद मे मदरसा मदीना-तुल-उलूम में हाफ़िज़े क़ुरान बच्चों को पगड़ी बांधकर किया गया सम्मानित

हरिद्वार नजीबाबाद रोड पर स्थित इंद्रलोक होटल के पीछे मदरसा मदीना तुल उलूम मे है हाफ़िज़े क़ुरान तालिबे इल्म बच्चों की दस्तारबंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मदरसे के पांच बच्चों द्वारा हाफिज-ए-कुरान बनने पर कार्यक्रम का आयोजन कर उनकी दस्तारबंदी की गयी

इस दौरान लोगों के बीच कुरान की शिक्षा पर प्रकाश डाला गया ,  आपको बता दें कि हाफिज-ए-कुरान बनने पर दस्तारबंदी एक महत्वपूर्ण समारोह है जो कुरान को कंठस्थ करने वाले व्यक्ति के सम्मान में आयोजित किया जाता है. इस समारोह में व्यक्ति के सिर पर दस्तार या पगड़ी बांधी जाती है और उसे सम्मानित किया जाता है

इस मौके पर नजीबाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी हाजी नौशाद अख्तर सैफी ने कहा कि आज के वक्त में बच्चों को कुरान की तालीम दिलाना बहुत ज़रूरी है

उन्होंने कहा कि दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम भी बहुत जरूरी है मदरसे के सदर मुफ्ती जावेद ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया इस मौके पर मदरसे के बच्चों के साथ नगर के जिम्मेदार हज़रात भी मोजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम नजीबाबाद

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago