यूपी सरकार की योजना मिशन शक्ति के तहत धामपुर में महिलाओं को किया गया जागरूक

धामपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल ने मिशन शक्ति के तहत पुराना धामपुर में महिलाओं को जागरूक कर सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया

जानकारी के अनुसार ग्राम पुराना धामपुर में प्रधान रविया कफिल के आवास पर पुलिस ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं से सीधे वार्ता कर सरकार से मिलने वाली योजनाओं की बाबत जानकारी ली पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय अग्रवाल ने सभी को स्मार्ट पुलिसिग, मिशन शक्ति और यूपी 12 के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में रात 10 बजे के बाद यदि महिलाओं को आवागमन के लिए साधन नहीं मिल पा रहा तो वह 112 डायल कर पुलिस की मदद ले सकती हैं इस नंबर पर मिलने वाली सुविधा के तहत पुलिस महिलाओं को सीधे उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम करेगी

क्राइम इंस्पेक्टर प्रवेश पाठक ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला, जननी कल्याण योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य, आवास योजना सहित सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी थी। महिला दरोगा मंजू राठी ने भी महिलाओं से आत्म सम्मान के साथ समाज में रहने तथा महिलाओं से एक दूसरे का सम्मान करने का आह्वान किया।

इससे पूर्व कस्बा इंचार्ज सुबोध पाल तथा दरोगा सर्वेश खान ने कई महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण कराया तथा कुछ को जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। प्रधान पति कफील अहमद ने महिलाओं से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

धामपुर से हमारे संवाददाता दिनेश कुमार प्रजापति की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago