स्योहारा में दिनदहाड़े चिकित्सक के अपहरण से बिजनौर के डाक्टरों में मची खलबली

बिजनौर के स्योहारा में दिन निकलते ही चिकित्सक का अपहरण, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, सुबह नमाज के लिए जा रहे थे बाप बेटे, अपहरण के लिए दो कारों का इस्तेमाल किया गया, पुलिस हरकत में आई

जनपद बिजनौर के स्योहारा में दिन निकलते ही घर के सामने से ही चिकित्सक का अपहरण कर लिया गया। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। अपहरणकर्ता दो गाड़ियों से आए थे। चिकित्सक के पिता ने स्योहारा थाने में बेटे के अपहरण की सूचना दी है। पुलिस हरकत में आई और अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई है।

मामला स्योहारा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद धामपुर रोड का है जहां पर डॉ फारुक कादरी का घर और अस्पताल है। आज सुबह सवेरे डॉ फारुक कादरी और उनका बेटा डॉ सुहैल कादरी नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही डॉक्टर सुहैल ने सड़क पार की तो वहां पहले से ही मौजूद एक शख्स ने सुहैल क़ादरी को नीचे गिरा दिया। तभी वहां दो कारे आगे पीछे आयीं और उनमें से कुछ लोगों ने निकल कर डॉक्टर सुहैल कादरी को जबरदस्ती गाड़ी में डाल दिया।

इस दौरान डॉक्टर सुहैल कादरी ने  शोर मचाया तो आगे जा रहे डॉक्टर फारुक कादरी ने दौड़ कर अपहरणकर्ताओं से बेटे को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। अपहरणकर्ता डॉक्टर सुहैल कादरी को गाड़ी में डालकर फरार हो गए। पुरी घटना क्लिनिक पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी

डाक्टर मोहम्मद सुहैल कादरी

फारुक कादरी ने घटना की सूचना डायल 112 तथा स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने अपहरणकर्ताओं के जाने की दिशा में गाड़ी दौड़ाई लेकिन सफलता नहीं मिली।

डॉक्टर फारुक कादरी ने डॉक्टर सुहैल कादरी के अपहरण की तहरीर थाने में लेकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में डाक्टर फारूक कादरी ने बताया कि उपरोक्त अपहरणकर्ताओं को पहचान हो गयी जिसमे परवेज, जुनैद, उवैस, जैद, जुबैर पुत्रगण इल्यास थाना किरतपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके पुत्र सुहैल के सालें है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर सुहैल कादरी का अपनी ससुराल से विवाद चल रहा है जिसके चलते डॉक्टर सुहैल कादरी का अपहरण किया गया है।

थानाध्यक्ष आशीष तोमर नें बताया कि चिकित्सक का मामला तीन तलाक को लेकर ससुराल से चल रहा है। चिकित्सक को ससुराल वाले ही अपने साथ ले गये है। पुलिस टीम को भेजा गया है, जल्द ही चिकित्सक एंव आरोपियों को पुलिस ले आएगी

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

स्योहारा से हमारे संवाददाता उवैस जैदी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago