Categories: नूरपुर

बिजनौर एसपी देहात ने बैंकों का लिया सुरक्षा व्यवस्था जायज़ा

बिजनौर के नूरपुर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी देहात रामअर्ज ने मंगलवार को नगर के आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष धीरज सिंह के साथ नगर के विभिन्न बैंक शाखाओं का निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने बैंक प्रबंधकों, कर्मचारियों एवं ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किया। चेताया कि किसी भी कीमत पर सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर हाल में बैंक ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए।

उन्होने भारतीय स्टेट बैंक,पंजाब बैंक,ग्रामीण बैंक समेत अन्य बैंकों का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी देहात ने शाखा प्रबंधक और सुरक्षा गार्ड से बिंदुवार जानकारी लेते हुए बैंक के भीतर बिना किसी काम के आने वालों पर नजर रखते हुए ऐसे लोगों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

बैंक से क्षेत्र की छोटी शाखाओं को बिना पुलिस बल की मौजूदगी में राशि नहीं देने का निर्देश दिया। कहा कि यदि कोई ग्राहक ज्यादा राशि आहरित करता है तो उसकी सूचना संबंधित थाने को जरूर दें जिससे वह सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके।इस दौरान थानाध्यक्ष धीरज सिंह,उपनिरीक्षक महेन्द्रपाल सिंह,कांस्टेबल सुलभ कुमार,कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह आदी पुलिस कर्मी मौजूद रहे

बैंको में पहुँचकर बिजनौर एसपी देहात रामअर्ज ने खुद लिया सुरक्षा व्यवस्था जायज़ा।

नूरपूर से हमारे संवाददाता गुलफ़ाम राजा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago