बिजनौर

बिजनौर के नूरपुर गोहावर स्थित हरि मंगलम विवाह मंडप में दिव्यांगों को किया कृतिम अंगो का वितरण

Bijnor: रविवार को क्षेत्र के गांव गोहावर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में समाजसेवी हरिराज सिंह, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ अनंत राणा, सेवानिवृत्त (डीआईजी) नवनीत राणा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने दर्जनों दिव्यांगों को बैशाखी, कैलिपर्स, कृत्रिम हाथ, पैर वितरित किए।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने दिव्यांगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांगता अंगों से नही बल्कि मन से होती है। कई व्यक्ति शरीर से सही होते हुए भी विचारों से विकलांग होते हैं।

उन्होंने दिव्यांगों की सफलता के कई उदाहरण देते हुए दिव्यांगों से समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी हरिराज सिंह राणा ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से सफलतापूर्वक उनका परिवार दिव्यांगों को कृतिम उपकरणों का वितरण कर जरूरत मंदो की सेवा करता आ रहा है।

उन्होंने बताया कि इन कृतिम अंगों को जरूरत मंदो तक पहुँचाने में जेपी विकलांग शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का सहयोग लिया जाता है

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डीआईजी नवनीत राणा, भाजपा नेता सीपी सिंह, दलसिंह विकल, कुंवर रवेंद्र सिंह, डॉ अनंत राणा, डॉ क्षिति राणा, डॉ हरीश कुमार, एडवोकेट संजीव गुर्जर, नरेश भाटी, सुनील सैनी, पवन कुमार, अंकित कुमार व इदरीश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरि सिंह राणा ने किया।

नूरपुर से हमारे सवांददाता गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago