Bijnor: नजीबाबाद मुस्लिम फंड व नागरिक एकता मंच ने कोरोना योद्धाओ को किया सम्मानित

▪️कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए मुस्लिम फंड न व एकता मंच की ओर से कोरोना योद्धाओ को किया गया सम्मानित

Bijnor: नजीबाबाद मुस्लिम फंड व नागरिक एकता मंच की ओर से आज गुरुवार को कान्हा रॉयल सेल्यूट में आयोजित हुआ कोरोना वीर सम्मान समारोह, जिसमें लॉक डाउन के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए अतुलनीय ओर सराहनीय सेवाओ के लिए कोरोना युद्धाओ को संस्थाओं की ओर से कोरोना वीर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, पत्रकारों, सफाईकर्मियों, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया जिसमें नजीबाबाद एसडीएम संगीता, नजीबाबाद तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, पूजा अस्पताल से डाक्टर राखी अग्रवाल, डॉ संदीप, शहर काजी अफ्फानुलहक, चेयरपर्सन पति मोज़ज़्मपुर खा, क्षेत्रीय विधायक हाजी तसलीम अहमद, किसान नेता बाबूराम तोमर, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद आदि को सम्मानित किया। वही कार्यक्रम संयोजक मुस्लिम फंड के जनरल मैनेजर काजी आईएच जकी, हाजी हबीबुर्रहमान, डॉ नईम, सऊदुल हसन, नागरिक एकता मंच से संरक्षक कपिल सर्राफ, हर्षित सर्राफ, अध्यक्ष डॉ0 सुलेमान, जनरल सैकेट्री नसीम आलम एडवोकेट, सलमान आदि ने कार्यक्रम में आये सभी का आभार व्यक्त किया,

कोरोना काल में जमीनी स्तर पर पत्रकारिता करने के लिए हमारे बिजनौर एक्सप्रेस के अल्ताफ रजा व शाही अराफ़ात को भी मिला कोरोना सम्मान,

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago