Categories: किरतपुर

बिजनौर डीएम रमाकांत पांड्य ने किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरक्षण

◾सब कुछ सही पाए जाने पर डॉक्टर ईश्वरानन्द की पीठ थपथपाई

Bijnor: डीएम रमाकांत पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर का औचक निरीक्षण किया और चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ईश्वरानन्द से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरक्षण के बाद जिलाधिकारी ने संतुष्टि ज़ाहिर की

प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 11 बजे डीएम रमाकांत पांड्य ने किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरक्षण कर सबसे पहले सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया

जिसके प्रति संतुष्टि जताई उसके बाद कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी प्राप्त की जिसके बारे में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ईश्वरानन्द ने बताया की हमारे क्षेत्र में किरतपुर सीएचसी के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी पांच जगह वैक्सीनेशन किया जा रहा है और 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को रोज़ाना 300 वैक्सीन लगाई जा रही है। और 700 वैक्सीन डोज़ मौजूद है

उन्होंने आगे बताया कि यहां पर पांच बढ़े ऑक्सीजन सिलेंडर व 13 छोटे सिलेंडर है जो कि इस समय सब भरे हुए है कोई कोविड पेशेन्ट आता है तो उसके इलाज तुरन्त शुरू कर दिया जाता है और अगर ऑक्सीजन लेवल कम है तो तुरन्त ऑक्सीजन लगाई जाती है।

उन्होंने कहा कि 24 घण्टे किरतपुर स्वास्थ केंद्र की टीम उपचार के लिए तैयार रहती है। डीएम रमाकांत पांड्य वैक्सीनेशन वाले स्थान पर पहुंचे कर निरक्षण किया और किरतपुर स्वास्थ्य विभाग के प्रति संतुष्टि जताई

उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि 18 साल प्लस वाले युवकों को एक जून से वैक्सीन लगाई जाएगी सभी लोग ज़्यादा से ज़्यादा वैक्सीन लगवाएं।

इस मौके पर एसीएमओ डाक्टर निगम, नगर पालिका जेई अनुराग कमल,प्रतिरक्षण अधिकारी अरविंद चौधरी, राजीव चौहान, फार्मेसिस्ट ममता, लेखपाल सुभाष ठाकुर आदि उपस्थित रहे

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago