मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन्न पर विजय प्राप्त करने वाली छात्राओं को जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय द्वारा किया गया सम्मानित ।

जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने आज आज शाम 4ः00 बजे मिशन शक्ति के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तरीय एथलेटिक्स, बालीबाल, दौड़, लाॅग जम्प, बैडमिन्टन प्रतियोगिता-2021 में प्रतिभाग करने वाली प्रथम, द्वतीय एंव तृतीय श्रेणी प्राप्त विजेयता छात्राआंे को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी संजय कुमार यादव, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि सुनील कुमार सागर सहित अन्य अधिकारी एवं खेल विभाग के कौच मौजूद थे।

जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने उपस्थित छात्राओं एवं उनके प्रशिक्षकगणों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में सफलता तीन सिद्वांतों के साथ प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वास्थ मस्तिष्क और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है, लेकिन इसके साथ सकारात्मक रूप से लगन, महनत और धैर्य की अनिवार्यता जरूरी है। उन्होंने कहा कि शाररीक शक्ति व्यायाम से, बौद्विक शक्ति ज्ञान से और आत्मविश्वास मेहनत और लगन से प्राप्त हो सकता है। उन्होंने कहा इन गुणों से सुशोभित कोई भी व्यक्ति बिना लिंग, वर्ग, सम्प्रदाय के भेदभाव के विकास और उन्नति की चरम सीमा पर पहुंच सकता है।

उन्होंने सभी छात्राओं के मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पूरे लगन और आत्म विश्वास के साथ शारीरिक और बौद्विक शक्ति उपार्जन करने और आत्मविश्वास एवं सुचरित्र के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षकगणों को जिलाधिकारी श्री पाण्डेय द्वारा खेल किट उपलब्ध करा कर सम्मानित किया गया। कार्याक्रम का संचानल प्रशिक्षक राजेन्द्र सौलंकी द्वारा किया गया।

बिजनौर से आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago