Categories: किरतपुर

बिजनौर में नहीं रुक रहा हैं हत्याओं का सिलसिला, किरतपुर में आज एक और हत्या

🔹किरतपुर में हुआ एक और खोफनाक मर्डर, मर्डर से सहर में फैली सनसनी,

🔹सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज चंद्रवीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर कातिल को किया गिरफ्तार

Bijnor: आप को बता दें कि किरतपुर के कोल्ड स्टोर में काम कर रहे मजदूरों में आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि काम कर रहे कोल्ड स्टोर में मजदूरों में आपस में इतना भयंकर झगड़ा हो गया कि एक मजदूर ने दूसरे मजदूर को चाकुओं से वार कर मौत के घाट उतार दिया है मृतक मजदूर थाना किरतपुर क्षेत्र के ग्राम पाडले निवासी है,

घटना आज दिनांक 25/02/2021 को समय करीब 16:15 बजे की है जब थाना किरतपुर क्षेत्रान्तर्गत DB आईस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोरेज में पवन कुमार (32 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम पाडला थाना किरतपुर जनपद बिजनौर जो कि करीब 01 वर्ष से उपरोक्त कोल्ड स्टोरेज पर कार्य कर रहा था तथा हेमंत (20 वर्ष) कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी टीचर कालोनी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर जो कभी-कभी काम करता था,

दोनो ही दिहाड़ी मजदूर है, पल्लेदारी लेबर का काम करते है तथा शराब पीने के आदी है, आज दिनांक 25.02.2021 को समय करीब 16.30 बजे पवन व हेमंत उपरोक्त में मामूली व क्षणिक विवाद होने पर झगड़े के दौरान हेमंत द्वारा गुस्से व आवेश में आकर पवन के सिर व कमर में चाकू से कई वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया,

पवन को उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी । ज्ञात हुआ है कि पिछले दिनो इनमें आपस में मामूली विवाद हुआ था । स्थानीय पुलिस द्वारा हेमंत कुमार को हिरासत में लिया गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है

किरतपुर में हुआ एक और खोफनाक मर्डर, मर्डर से सहर में फैली सनसनी.. Bijnor Express you tobe चैनल पर देखें पूरी रिपोर्ट,,

https://youtu.be/xovke0YtGwg




किरतपुर से हमारे सवांददाता हिमांशु भारती की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago