युवा नेता ज़ीशान आलम ने की सपा संरक्षक मुलायम सिंह से मुलाकात ।

बिजनौर। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान प्रदेश सचिव ज़ीशान आलम एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक जनाब नेताजी मुलायम सिंह यादव जी व अखिलेश यादव से जिला पंचायत चुनाव व विधानसभा 2022 के चुनाव को लेकर दिल्ली आवास पर मुलाकात की।

ज़ीशान आलम व उनके साथियों ने वार्ता के दौरान बिजनौर की समस्याओं को अवगत कराया व साथ ही समाजवादी पार्टी के विंध्याचल मण्डल के कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर शुभकामनाएं दी जो कि 25 फरवरी से शुरु हो रहा है।इसका समापन 27 फरवरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संबोधन के बाद होगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मण्डल के 12 विधानसभा क्षेत्रों के 1200 कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम करेगें।

इस अवसर पर ज़ीशान आलम एडवोकेट के साथ युवा नेता हनी फैसल, शमशाद अहमद, रब्बानी आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ बिजनौर

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago