बिजनौर के मंडावली में गौकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर गौ तस्करों ने किया फायर

◾पुलिस की गोली लगने से एक गौ तस्कर हुआ घायल ।

◾एंकर.मुखबिर की सूचना पर गौ तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर गौ तस्करों द्वारा फायर ।

Bijnor: मुखबिर की सूचना पर गौ तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर गौ तस्करों द्वारा फायर कर दिया गया। पुलिस ने अपने बचाव में गोली चला दी और एक युवक के पैर में गोली लग गई तीन गौ तस्कर भागने में कामयाब रहे।

जनपद बिजनौर थाना मंडावली क्षेत्र के नारायणपुर रतन से लगभग ढाई बजे गोकशी की सूचना मिलने पर थाना मंडावली एसओ हिमांशु मै पुलिस बल के मौके पर पहुँचे,

गोकशों ने पुलिस पर हमला बोलते हुवे फायर कर दिया, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नजीबाबाद व नागल तथा क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद मैं पुलिस फोर्स पहुंचे और पुलिस ने भी अपने बचाव में गोली चलाई जिसमे एक गोली गो-तस्कर नईम के बाएं पैर में लग गई। जिससे वह वही गिर गया तथा उसके तीन साथी भागने में सफल रहे।

मौके से तमंचा, छुरी गोकशी से संबंधित उपकरण व गौ मांस बरामद किया गया, फरार तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। चारो आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में थाना मंडावली पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर गौ तस्करों ने किया फायर, जवाबी कार्रवाई में एक गौ तस्कर घायल,

मंडावली से अब्दुल रहमान अल्वी की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago