उत्तर प्रदेश के उद्योग विकास कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी की दीर्घायु और सफलता के लिए पूजा अर्चना

उत्तर प्रदेश के उद्योग विकास कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी के पुनः प्राप्त जन्म दिवस के अवसर पर दुर्गा विहार कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में नंदी गुप्ता की दीर्घायु और सफलता की कामना हेतु वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष लीना सिंघल और धामपुर की नगर अध्यक्ष मोनिका गुप्ता के नेतृत्व में वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश की सदस्यों अनिता गोयल प्रतिभा गुप्ता शोभना अग्रवाल अनु अग्रवाल अनिता अग्रवाल कुसुम लता अग्रवाल पुष्पा माहेश्वरी आदि ने शिवलिंग पर रुद्राभिषेक पूजा करके तथा लड्डू का प्रसाद भोग लगाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की

इस अवसर पर लीना सिंघल ने कहा कि नंदी भैया उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वैश्य समाज के प्रतिनिधि के रूप सबका गौरव हैं और गुंडागर्दी तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में अपनी जान की बाजी लगा चुके हैं और पूरी ताकत से उत्तर प्रदेश की जनता के लिए समर्पित हैं

उल्लेखनीय है नंदी गुप्ता के ऊपर 2007 में प्रयागराज में समाज विरोधी और देश विरोधी लोगों ने आर डी एक्स बंब से उड़ाने की साजिश की थी जिसमे नंदी गुप्ता कई महीनो के इलाज और 17 ऑपरेशन के बाद बाल बाल बचे थे परंतु उन्होंने हार नही मानी

इस मौके पर नगर अध्यक्ष मोनिका गुप्ता ने भी नंदी भैया को बधाई देते हुए हमेशा उनके साथ सहयोग करने का भरोसा दिया

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता डॉक्टर वासीम बारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago