ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते कीचड़ भरे रास्ते में निकलने को मजबूर हैं स्कूली बच्चे और ग्रामीण

बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर खादर में ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण पानी की निकासी व खस्ताहाल सड़क के कारण सड़कें जलमग्न हो गई है। सड़क पर भरा 3 फीट पानी जो ग्रामीण जोखिम उठाकर यहां से गुजर रहे हैं वह लगातार गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।

ग्राम प्रधान की लापरवाही का आलम तो देखिए शिकायत के बाद भी गांव का मुख्य मार्ग कीचड़ में तब्दील हो चला है लेकिन सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए भेजी जाए जा रही धनराशि का लगातार बंदरबांट हो रहा है

आप को बता दे कि ये तस्वीरें जलीलपुर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खादर की जहां पर सड़क पर भरे पानी ने तालाब का रूप ले लिया है।इतना ही नहीं यहां से गुजरने स्कूली बच्चे व हर राजगीर गिरकर चोटिल हो रहा है।

पानी से लबालब भरा यह मार्ग स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए सर दर्द बन गया है लेकिन ग्राम प्रधान का दिल नहीं पसीज रहा ग्रामीणों की लगातार गुहार के बाद भी ग्राम प्रधान ने सड़क का निर्माण कार्य कराने से साफ इनकार कर दिया है।

जिसके बाद आज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पानी में खड़े होकर हंगामा किया ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान द्वारा सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया फिलहाल ग्रामीणों ने बिजनौर प्रशासन से गांव के मुख्य मार्ग की तत्काल मरम्मत की मांग की है

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

विजुअल्स

चांदपुर से हमारे संवाददाता आफताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago