बिजनौर के दुष्यंत वन में मंत्री जी के लगाये पेड़ सूखे

▪️राज्य मंत्री कपिल देव के लगाये पेड़ पानी की कमी व अफसरों की लापरवाही से सूखते नज़र आये।

Bijnor: पूरे यूपी को हरा-भरा करने के मकसद से भले ही सरकार ने साल 2022 में लाखों वृक्षारोपण लगाने का जिला बिजनौर को टारगेट दिया हो लेकिन वन विभाग की तरफ से अभी हाल ही में राज्य मंत्री की देखरेख में वन विभाग की जमीन में लाखों पेड़ लगा दिए गए हो लेकिन वन विभाग के अफसरों की लापरवाही की वजह से पेड़ सूखते नजर आ रहे हैं।

बिजनौर से सटे रामपुर ठाकरा में वन विभाग की 15 हेक्टेयर जमीन में 5 जुलाई को यूपी के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की देखरेख में 16500 पौधे लगाए गए थे। हालांकि इस स्थान को प्रशासन की तरफ से दुष्यंत वन नाम भी दिया गया था। 5 जुलाई को लगे हजारों पेड़ को पानी ना मिलने की वजह से ज्यादातर लगाए गए पेड़ सूखते नजर आ रहे हैं।

इस पूरे मामले में वन विभाग के अफसर का कहना है, कि बारिश ना होने की वजह से पेड़ सूखने पर वन विभाग ने प्लांटेशन के जरिए बोरिंग के जरिए सिंचाई कर रहे हैं या टैंकर के जरिए सिंचाई की जा रही है। वन विभाग के अफसरों ने 5 जुलाई से 7 जुलाई तक छप्पन लाख पौधों का वृक्षारोपण किया।

जनपद बिजनौर को साल 2022 में 65 लाख वृक्षारोपण लगाने का टारगेट दिया गया है। बाकी के बचे 9 लाख पेड़ 15 अगस्त तक पूरे किए जाना अभी बाकी है।

राज्य मंत्री कपिल देव के लगाये पेड़ पानी की कमी व अफसरों की लापरवाही से सूखते नज़र आये।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago