Categories: नूरपुर

बिजनौर के चांदपुर में सड़क हादसा दो बाईक सवारों की हालत गंभीर

बिजनौर के चांदपुर में होटल पर खीर खाने गए तीन युवक सड़क हादसे में घायल हो गए जिन्हें 108 ऐम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया कार ओर बाईक की भिड़ंत से हुआ ये हादसा तीन में से दो घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है

दरअसल यह हादसा बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में हुआ है थाना क्षेत्र के चांदपुर-नूरपुर रोड पर गांव पीपलसाना के पास कार ओर बाईक की भिड़ंत में हुए हादसें में एक ही बाईक पर स्वार तीन युवक घायल हो गए । हादसा लगभग 11:30 बजे हुआ है। हादसे के बाद कार चालक कार मोके पर ही छोड़कर फरार हो गया ।

बाईक स्वार तीनों युवक 21 वर्षीय पुत्र राशिद व 21 वर्षीय तालिब व 19 वर्षीय सरफराज पुत्र शफीक अहमद मोहल्ला पतियापाड़ा थाना व कस्बा चांदपुर के निवासी हैं । बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गांव पीपलसाना में किसी होटल पर खीर खाने गए थे हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर में भेजा गया जहां से दो यूवकों शोएब और सरफराज की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर हाय सेंटर के लिए बिजनौर रेफर कर दिया है । पुलिस दोनों ही वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बिजनौर के चांदपुर में सड़क हादसा दो बाईकसवार शोएब और सरफराज की हालत गंभीर।

चाँदपुर से हमारे संवाददाता आफ़ताब आलम की रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago