बिजनौर के शेरकोट में दो भाई छोटी उम्र में बने हाफ़िज़ ए कुरान खानदान में खुशी का माहौल

बिजनौर के शेरकोट में दो सगे भाइयों ने कम उम्र में किया कुरान मुकम्मल परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल मिठाई खिलाकर बच्चों को पेश की मुबारकबाद

मां बाप की अच्छी परवरिश और बच्चों का दीन से लगाव होने पर दो सगे भाइयो ने बेहद कम उम्र मे कुरान मुकम्मल कर वालिद-वालिदा सहित खानदान का नाम रोशन कर दिखाया दोनो बच्चों के हाफिज-ए-कुरान मुकम्मल होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

आपको बता दे की तस्वीरें में दिखे रहे इन दोनो बच्चों की उम्र केवल 11 और 13 साल है और ये शेरकोट के ग्राम मुस्तफापुर तैय्यब के रहने वाले इदरीस अहमद के बेटे है। एक बेटे का नाम मोहम्मद हुज़ैफ़ा है और दूसरे का नाम मुहम्मद उबैद है।

बच्चों का दीन से लगाव और इनके उस्ताद मौलाना गुफ़रान की मेहनत से करीब 3 साल पूरे हो जाने के बाद दोनो बच्चों ने कुरान मुकम्मल कर लिया दोनो बच्चों के हाफिज-ए-कुरान मुकम्मल होने पर मौलाना अब्दुल्लाह ने दुआ कराई, दुआ मे शामिल सभी लोगो ने दोनो बच्चों की उम्र मे बरकत व तरक्की के लिए दुआ मांगी और मिठाई खिलाकर बच्चों को मुबारकबाद पेश की।

बच्चों के वालिद इदरीस अहमद कोटद्वार मे रहकर वेल्डिंग का काम करते है। उन्होंने कहा की दोनो बच्चों के कुरान हाफिज होने पर उनको बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा की जो बच्चे दीन से भटके हुए है। उनको दीन अपने दिल मे बसा लेना चाहिए दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम का होना भी बेहद जरूरी है। दोनो बच्चों के कुरान मुकम्मल होने पर आगे भी वे मुफ़्ती और मौलना की पढ़ाई करना चाहते है।

नगर के नैजो सराय स्तिथ मदरसा तालीमुल कुरान मे मौलाना अब्दुल्लाह ने बच्चों के कुरान हाफिज होने पर दुआ करायी। इस मौके पर मौलाना गुफरान, मौलाना अब्दुल्लाह, मुफ़्ती गुफरान, मौलाना मुन्ताशिर, मुफ़्ती शहजाद, मौलाना शरीफ, मौलना फरहद, मौलाना जावेद, हाफ़िज़ फरमान,मुफ़्ती गुफरान, मास्टर बिलाल अहमद, डॉ नईमुद्दीन, इसरार अहमद, फ़खरुद्दीन, फरीद अहमद, नदीम अहमद, मुनाजिर , याक़ूब, कासिम मलिक, अख्तर, बब्बू, शकील आदि लोग शमिल रहे।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

4 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago