Categories: नगीना

बिजनौर में गौ हत्या करने से पहले ही पुलिस ने 3 को मुठभेड़ में किया लगंडा

बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी एक बाग में गौवध करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। नगीना पुलिस को सूचना मिली थी कि अकबरबाद रोड पर स्थित एक आम के बाग में तीन बदमाश गोवंश के वध की तैयारी कर रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बाग में दबिश दी। जैसे ही बदमाशों को घिरा हुआ देखा, उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें मोहम्मद अहमद और नईम नाम के दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।

इसके बाद पुलिस ने बब्बू नाम के तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, दो जिंदा गोवंश, पशु वध करने का उपकरण और एक महिंद्रा गाड़ी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नदीम मलिक नगीना

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago