बिजनौर के नजीबाबाद में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने ली युवक की जान

आखिर कब तक चलेगा ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर हो रही मौतों का सिलसिला, रोड पर लगातार ओवरलोड वाहनों के फर्राटा भरने के कारण हर वर्ष हजारों मौतें होती हैं, परंतु प्रशासन क्यों नहीं लग पा रहा है इन पर अंकुश

आप को बता दे कि गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने युवक को बुरी तरह कुचल डाला, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, मौत की खबर सुनकर युवक के परिवार वालों में मातम छा गया

नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर का रहने वाला अनुज कुमार उम्र करीब 32 वर्ष अपने घर से नजीबाबाद की ओर जा रहा था, जोकि जलालाबाद पेट्रोल पंप के पास अचानक गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक जिसका गाड़ी संख्या यू पी बीस टी 4824 है, से टकरा गया।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि काफी दूर तक ट्रक के नीचे आने के बाद युवक का बुरी तरह कुचलकर बुरा हाल हो गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। युवक की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम का माहौल छा गया तथा हजारों आंखें नम हो गई। उधर मौके पर परिवार वालों ने रोड पर शांतिपूर्ण तरीके से रोड बंद का ऐलान कर दिया एवं एसडीएम नजीबाबाद को अपनी मांगे रखी,

जिस पर एसडीएम नजीबाबाद ने परिवार वालों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा तथा उनसे रोड जाम खोलने का आग्रह किया। फिलहाल युवक के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नजीबाबाद पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि दिनांक 18.11.2024 को समय करीब 15.45 बजे थाना नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत देव पैट्रोल पंप के पास एक गन्ने से भरे ट्रक चालक द्वारा ट्रक को लापरवाही से चलाते हुये एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौक पर ही मृत्यु हो गयी ।

स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया तथा मृतक की पहचान अनुज (27 वर्ष) पुत्र नरपाल सिंह निवासी ग्राम हुसैनपुर उर्फ हसदुल्लापुर थाना किरतपुर जनपद बिजनौर के रुप में हुई । स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा रहा है। आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
सादर सूचनार्थ

बिजनौर में रॉड से वार कर युवक का मर्डर पत्नी, आशिक व 2 दोस्तो पर केस दर्ज

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आफताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago