बिजनौर हादसे में जान गंवाने वाले दूल्हे के मौसा, मौसी और मौसेरी बहन के एक साथ उठे जनाजे

बिजनौर के धामपुर में बीती रात हुए भयानक सड़क हादसे ने सबको झिंझोड़ कर रख दिया है। एक साथ 7 लोगों की मौत की खबर सुनकर हर एक शख्स का दिल दहल गया।

सड़क हादसे में मारे गए दूल्हा-दुल्हन सहित 7 लोगों में से दूल्हे के मौसा मुमताज़, मौसी रूबी और मौसेरी बहन बुशरा को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया इनके जनाजे में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

जनाजे में मौजूद हर एक शख्स के लबों पर इस भयानक सड़क हादसे का जिक्र था। हालांकि की दूल्हा विशाल, दुल्हन खुशी और दूल्हे के पिता खुर्शीद का शव सुपुर्दे खाक नहीं किया गया है। किसी रिश्तेदार के दूर से आने के कारण उनको सुपुर्द खाक करने में समय लगा रहा है। उनको भी आज ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

फिलहाल गांव में सैकड़ों की तादाद में लोग जनाजे में शमिल होने के लिए उनके घर के बाहर मौजूद हैं। एक ही झटके में 7 जिंदगी खत्म होने से पूरे गांव में मातम पसरा है। लोग गमगीन माहौल में सिर्फ हादसे के बारे में बात कर रहे हैं।

ऐसा भयानक हादसा आज तक इस क्षेत्र में नहीं हुआ है। कुछ ही समय बाद दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे के पिता को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago