Categories: मंडावर

बिजनौर में बेटे ने कोर्ट मैरिज कर डालीं फोटो, तो आहत होकर मां बेटी ने गुस्से में दे दी जान

बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में एक महिला और उसकी बेटी ने विषैला पदार्थ पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शनिवार को दोनों के शव घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में मिले

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों बेटे गौरव की कोर्ट मैरिज से आहत थीं।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला ऊषा देवी उम्र 49 वर्ष और उसकी बेटी स्वाति रानी उम्र 21वर्ष की नाराजगी का कारण बेटे गौरव की शादी थी, जो हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। गौरव का दिल इस रिश्ते में नहीं लगता था और वह किसी दूसरी युवती से प्रेम करता था।

शनिवार को गौरव ने अपनी प्रेमिका को मंगलसूत्र पहनाते हुए अपनी डीपी सोशल मीडिया पर अपलोड की। यह देखकर मां-बेटी काफी आहत हो गईं और गुस्से में आकर दोनों ने विषैला पदार्थ पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना परिवार में विवाद के कारण हुई। गौरव ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर दूसरी युवती से कोर्ट मैरिज की थी, जिसके कारण मां-बेटी गहरे मानसिक तनाव में आ गए थे। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago