बिजनौर में रुह कंपाने देने वाले सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की हुईं दर्दनाक मौत

जनपद बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। यह हादसा देहरादून-नैनीताल नेशनल हाईवे पर धामपुर के पास उस समय हुआ, जब एक थ्री व्हीलर को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

थ्री व्हीलर में सवार मृतक सभी लोग झारखंड से शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव तीबड़ी लौट रहे थे। इस हादसे में थ्री व्हीलर चालक सहित परिवार के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में खुर्शीद उम्र (65) वर्ष, उनका बेटा विशाल उम्र (25) वर्ष, पुत्रवधू खुशी  उम्र (22)वर्ष, मुमताज उम्र (45)वर्ष,  पत्नी रूबी उम्र (32) वर्ष, और 10 वर्षीय बेटी बुशरा शामिल हैं।

आपको यह भी बता दे यह घटना आधी रात के बाद की है, जब मुरादाबाद से थ्री व्हीलर में सवार यह परिवार अपने गांव तीबड़ी लौट रहा था। जैसे ही वाहन धामपुर-नगीना मार्ग पर फायर स्टेशन के पास पहुंचा, पीछे से आई तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार कार की टक्कर इतनी खोफनाक थी, जिसने 7 लोगों को मोत के घाट उतार दिया। हादसे में घायल थ्री व्हीलर चालक को उपचार के लिए बिजनौर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

वहीं क्रेटा कार सवार शेरकोट निवासी सोहेल अल्वी और अमन को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी अभिषेक झा ने बताया, गाड़ी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago