बिजनौर में भीषण गर्मी में दुनिया में अमन-चैन के लिए महाराज कर रहे है 41 दिन की अग्नि तपस्या

बिजनौर समेत उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी में हैरान कर देने वाला सामने आया है बिजनौर के ग्राम नरेलीपुर बाकरा बाद में एक महाराज आग के अंदर अग्नि तपस्या कर रहे है जिनको देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी

आप को बता दे यह पूरा मामला तहसील धामपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरेलीपुर बाकरा बाद का है जहां पर महाराज 41 दिन की अग्नि तपस्या में लीन हो चुके हैं जो मई  की10 तारीख से शुरू की गई है देखने

बाबा को देखने के लिए गांव गांव से श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो रही है और जगह-जगह चर्चाओं का विषय बना हुआ है की इतनी गर्मी में महाराज जी इतनी विकट तपस्या कर रहे हैं क्योंकि वह अपने चारों तरफ उपलो में आग लगाकर अग्नि के बीच में समाधि लगाकर बैठते हैं

जहाँ समूचा देश अपने ठंडे मकान में पंखे और कूलर ऐसी में होती है तब महाराज दुनिया की अमन चैन के लिए और देश में सुख शांति के लिए ईश्वर से अग्नि के बीच बैठकर प्रार्थना करते हैं उनके तपस्या के आसन के चारों तरफ गांव गांव से अग्नि के लिए उपले लाकर जलाए जाते हैं

जिसको देखने वाले महाराज जी के इस विकट तपती धूप में खुले आसमान के नीचे बैठे महराज को देखने आते हैं इस हफ्ते की विकराल गर्मी को देखते हुए महाराज जी का यह  रूप बहुत सराहनीय है

श्रद्धालु महिलाओं का कहना है की ऐसी विकट विकराल गर्मी में हम महिलाए चूल्हे के सामने रोटियां सही से नहीं बना पाती हैं और महाराज जी अपने चारों तरफ अग्नि जलाकर प्रभु की गाथा में लीन है जब से यह महाराज हमारे ग्राम में आए हैं तब से बहुत ही सुख शांति है जब हमारे संवाददाता इसरार अहमद ने महाराज जी और श्रद्धालुओं से बात की तो देखिए उन्होंने क्या कहा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago