Categories: बिजनौर

कंप्यूटर टीचर कोमल ने कहा दुनिया को अलविदा, प्रशांत के नाकाम इश्क का ख़ौफ़नाक अंजाम

बिजनौर में छात्र प्रशांत ने दिन-दहाड़े कम्प्यूटर सेंटर पर पढ़ा रही टीचर के पेट मे गोली मार दी थी 32 घंटे तक जिंदगी मौत के बीच जूझती कंप्यूटर टीचर कोमल देवल ने कल मेरठ में उपचार के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

कोमल देवल को शुरुआत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखते हुए मेरठ अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां पर बीती शाम कोमल देवल की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी प्रशांत टीचर कोमल से एक तरफा प्यार करता था और काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। कोमल उसे इग्नोर कर रही थी। कोमल देवल रोजाना की तरह 3 मई को कंप्यूटर सेंटर में बच्चों को पढ़ा रही थी।

मृतका टीचर्स

इसी बीच सुबह 10बजकर तीस मिनट पर छात्र प्रशांत कुमार बाइक पर सवार होकर कंप्यूटर सेंटर पर बने रूम में पहुंचा। उसने कोमल देवल के पेट में सटाकर गोली मार दी और तमंचा लेकर बाहर निकला और बाइक से फरार हो गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

कल सुबह कोमल का शव घर पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में स्थनीय लोगों और परिजनों की भीड़ रही। नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी गई। वहीं मृतका के भाई अभिनव देवल का कहना है कि उनकी बहन बहुत सरल थी।

विलाप करते परिजन

जैसे घटना उनके साथ हुई है किसी के साथ न हो। वह सरकार से मांग करते हैं कि आरोपी को फांसी की सजा मिले और उसके घर पर भी बुलडोजर चलाया जाए घर वालों ने सीएम से आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाने और उसे जल्द मौत की सजा दिए जाने की मांग की है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ अंसारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago