Categories: बिजनौर

बिजनौर में एकतरफ़ा प्यार में पागल हुए छात्र ने टीचर को मारी गोली

🔻टीचर को गोली मारकर भागता छात्र प्रशांत हुआ CCTV में कैद फिर हुआ गिरफ्तार

बिजनौर में कल सुबह कंप्यूटर सेंटर में छात्र ने क्लास में घुसकर टीचर को गोली मार थी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

इसमें आरोपी हाथ में तमंचा लेकर कंप्यूटर सेंटर से बाहर निकलते और बाइक से भागते दिख रहा है। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

एक साल पहले वह इसी कंप्यूटर सेंटर में पढ़ता था। दो साल से टीचर को परेशान कर रहा था। पुलिस पूछताछ में प्रशांत ने बताया- दो साल से मेरी कोमल से दोस्ती थी।

वह मेरे साथ घूमने भी जाती थी। मैं उससे प्यार करने लगा था। मैं कई बार प्यार का इजहार कर चुका था, लेकिन वो सही जवाब नहीं देती थी।

पिछले कुछ दिनों से उसकी दोस्ती किसी दूसरे लड़के से बढ़ने लगी थी। ये मुझे बर्दाश्त नहीं हो रहा था। मैं उसको कई बार टोक चुका था, लेकिन मेरी बात नहीं मान रही थी।

एक-दो दिन पहले भी मैंने उसको समझाया था। जब वो नहीं मानी, तो मैंने उसे मारने का फैसला कर लिया। शुक्रवार सुबह मैं तमंचा लेकर कंप्यूटर सेंटर पहुंचा और गोली मारकर भाग गया

मामला बुखारा रोड पर RCTI कंप्यूटर सेंटर है। यहां मोहल्ला चौधरीयान में रहने वाले सुदेश की बेटी कोमल देवल (25) पढ़ाती है। शुक्रवार को प्रशांत (23) कंप्यूटर सेंटर में घुसा। वह सीधे क्लास में गया और पढ़ा रही कोमल को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्टाफ भागकर पहुंचा, तो टीचर जमीन पर पड़ी थी। स्टाफ के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया

सेंटर के मालिक एमयू खान ने बताया कि टीचर क्लास में पढ़ा रही थी। गोली चलने की आवाज आई, तो सभी लोग क्लास की तरफ दौड़े। वहां टीचर जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। इस बारे में तुरंत पुलिस को बताया गया। टीचर को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ अंसारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago