Categories: अफजलगढ़

चाची के साथ अवैध संबंध बनाए रखने के लिए भतीजे ने की चाचा की हत्या

🔹बिजनौर में फिर से रिश्ते हुए तार-तार भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट,

🔹चाचा ने भतीजे को अपनी बीवी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था जिसके बाद हो रहा था विवाद,

Bijnor big news: बिजनौर मे एक भतीजे ने अपनी चाची के साथ अवैध संबंध को लेकर चाचा की साथियों के साथ मिलकर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और शव को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया था।इस घटना में पुलिस ने आरोपी भतीजे सहित चाची और अन्य दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया है

आप को बता दें बिजनौर जनपद के थाना अफजलगढ़ के रहने वाले वीर सिंह का शव हरपुर सड़क किनारे एक खेत से 14 जनवरी को मिला था। वीर सिंह की हत्या डंडे से सर पर वार करके की गई थी। इस हत्या को लेकर वीर सिंह के भाई रामगोपाल ने गांव के ही कुछ युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

लेकिन जब पुलिस ने इस घटना की गहनता से जांच पड़ताल की तो इसमें हत्यारा कोई और नहीं बल्कि चाचा की हत्या करने वाला भतीजा सोमपाल था।पुलिस पूछताछ में भतीजे सोमपाल ने बताया कि मृतक चाचा वीर सिंह पशुओं के नाल लगाने का काम करता था और वह भी चाचा के साथ पशुओं के नाल लगाने का काम किया करता था।

करीब 2 वर्ष पहले उसके चाचा की पत्नी सुशीला से अवैध संबंध हो गए थे।इस अवैध संबंध को लेकर चाचा ने सुशीला और सोमपाल को 2 महीने पहले आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। जिसके बाद मृतक चाचा ने अपनी पत्नी सुशीला के साथ मारपीट भी की थी। तभी से आरोपी सोमपाल चाचा से बदला लेना चाह रहा था।

इसी को लेकर भतीजे सोमपाल ने अपने दो साथियों लव कुश और अनस सहित चाची सुशीला के साथ मिलकर चाचा की डंडे से प्रहार करके मौत के घाट उतारा था। इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि सोमपाल के उसके चाची के साथ अवैध संबंध थे।

जिसको लेकर सोमपाल ने अपने साथियों व सुशीला चाची के साथ योजनाबद्ध तरीके से अपने चाचा के सर पर डंडे से प्रहार करके उन को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आज सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज रही है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में शामिल खून से सना हुआ डंडा भी बरामद किया है और हत्या में उपयोग की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है,

बिजनौर के अफजलगढ़ में फिर से रिश्ते हुए शर्मशार चाची के साथ अवैध संबंध बनाए रखने के लिए भतीजे ने अपने चाचा को उतारा मौत के घाट bijnor express you tobe चैनल पर पूरी Report

बिजनौर से रोहित कुमार की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago