कातिल दामाद ने सास ससुर को चाकूओ से रेत कर उतारा मौत के घाट

🔹पत्नी को साथ ना भेजने से नाराज था आरोपी

Bijnor: घरेलू विवाद के चलते खूनी दामाद ने अपनी सास ससुर की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी दामाद ने घर में मौजूद अपने साढू पर भी जानलेवा हमला किया जिसको उपचार के लिए भिजवाया गया है।उधर सुबह होते ही डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें रवाना कर दी गई है।

आपको बता दें बिजनौर के स्योहारा थाना नगर से सटे चक महमूद सानी निवासी अब्दुल मलिक व उनकी पत्नी वकीला की उनके ही दामाद ने परिवारिक कलेश के चलते हत्या कर दी

आरोपी दामाद ने धारदार हथियार से दोनों के गलों को काट दिया और पुलिस को चुनौती देते हुए आसानी से फरार हो गया बताया जा रहा है कि आरोपी रिजवान जो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।उसने अपने साडू पर भी जानलेवा हमला किया है।

जिस को गंभीर हालत में बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले में सूचना पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है, उधर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह का कहना है कि आरोपी रिजवान की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

धामपुर तहसील क्षेत्र केथाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम चक महदूद सानी मैं दामाद ने सास ससुर की चाकू से गला रेत कर की हत्या पत्नी को ना भेजने से नाराज था आरोपी

स्योहारा से दिनेश कुमार प्रजापति की ये खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago