बिजनौर में कुत्ते ने सीने पर गोली खा कर बचाई मालिक की जान

▪️बदमाशाें ने घर में घुसकर किसान पर की फायरिंग, पालतू कुत्ते ने जान देकर निभाई वफादारी!

बिजनौर में थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम पाडला में बदमाशों से भिड़े कुत्ते की गोली लगने से मौत हो गई जानकारी के अनुसार बदमाशों ने घर में घुसकर किसान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करी थी फायरिंग की आवाज से गांव में लोग जाग गए ग्रामीणों को आता देख बदमाश दीवार कूद कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए सरदार लखविंदर सिंह ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं

मृतक कुत्ता

घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है, वहीं वफादारी का ऐसा उदाहरण कम ही मिलता है, जब मालिक की सुरक्षा में एक बेजुबान ने अपनी जान गंवा दी बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव पाड़ला में सोमवार रात छह बदमाशों ने एक किसान के घर में धावा बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी,

फायरिंग की आवाज पर किसान के दो कुत्तों ने बदमाशों से मुकाबला किया, बदमाशों ने एक कुत्ते को गोली मार दी , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कुत्ता बाल-बाल बच गया गांव में जाग होने पर बदमाश भाग गए, किसान ने थाने में तहरीर दी है।

पाड़ला गांव निवासी सरदार लखविंदर पुत्र जरनेल सिंह का घर गांव के निकट पूर्व दिशा में हैं। लखविंदर ने बताया कि सोमवार आधी रात को आधा दर्जन से अधिक बदमाश उनके घर में घुस गए और उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी फायरिंग की आवाज पर घर में मौजूद कुत्तों ने मोर्चा संभाल लिया और बदमाशों पर टूट पड़े,

कुत्तों के आक्रामक अंदाज को देखते हुए बदमाशों ने एक कुत्ते को गोली मार दी, गोलीबारी में एक कुत्ते की मौत हो गई जबकि दूसरा कुत्ता लगातार हमलावर रहा, किसान ने दीवार की साइड में होकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई, फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भी जागे और घटनास्थल की ओर दौड़े ,

वहीं सीओ चांदपुर भरत सोनकर ने बताया कि रंजिश में एक पक्ष पर आरोप लगा रहे है कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है साथ ही जांच में फोरेसिंक टीम से भी मदद ली जा रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आफताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago