▪️जनपद बिजनौर डीएम व एसपी ने नहटौर में बने बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जनपद बिजनौर में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिलाधिकारी बिजनौर व पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने नगर में बने मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और उनके संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शनिवार को जिलाधिकारी बिजनौर अंकित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नहटौर नगर के अंतर्गत श्याम नारायण स्मारक इंटर कॉलेज, एचएमआई इंटर कॉलेज,जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहित नगर क्षेत्र में बने बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान भवन, शौचालय,लाइट,पानी, मतदाता के बूथों पर पहुंचने का मार्ग, खिड़की आदि व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करके उनके व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी बिजनौर अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि जनपद में अति संवेदनशील, संवेदनशील बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।साथ ही संचालकों को कुछ बूथों पर व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल,उपजिलाधिकारी धामपुर रितु रानी, सीओ धामपुर सर्वम सिंह,कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, कानून गौ खचेडू सिंह,लेखपाल ब्रहम सिंह रवि, वरिष्ट लिपिक विशेष शर्मा सहित आदि नगर पालिक कर्मचारी व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे
बिजनौर एक्स्प्रेस के साथ मौहम्मद फैजान नहटौर
@Bijnor express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…