Categories: नूरपुर

बिजनौर के नूरपुर में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, 2 लोगों की मौके पर ही हुईं दर्दनाक हुई मौत

बिजनौर के नूरपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा घायल हो गया है बताया जा रहा है कि नूरपुर में तेज रफ्तार कंटेनर और कार के बीच सीधी टक्कर हुई थी, जिसके बाद कार के पचखर्रे उड़ गए

जानकारी के मुताबिक हादसा थाना नूरपुर क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग पर हुआ। यह 2 लेन रोड है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर मुरादाबाद की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ियों को ओवरटेक करने के चक्कर मे ईदगाह के पास सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पचखर्रे उड़ गए कार चला रहा युवक और कार में बैठे एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई

दोनों के शव कार में बुरी तरह फंस गए, जिसे पुलिस ने मुश्किल से बाहर निकाला, वहीं कर में सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अन्य राहगीरों ने संभाला और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस का कहना है कि आरोपी कन्टेनर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। कंटेनर के नंबर के आधार पर उसकी जानकारी की जा रही है

वहीं मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी है। बता दें कि शनिवार रात भी बिजनौर जिले में एक सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत हो गई थी

नूरपुर से हमारे सवांददाता गुलफाम राजा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago