बिजनौर में एक भाई ने प्रेम प्रसंग से नाराज होकर अपनी बहन की मारपीट कर उसकी हत्या कर दी हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की जांच पड़ताल कर आरोपी भाई और मृतिका लड़की के प्रेमी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है
पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
आरोपी भाई सारिक ने अपनी नाबालिग बहन की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जांच पड़ताल में पता चला है कि सारिक की बहन का परिवार के ही तहरे भाई हाशिम के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था
इस प्रेम प्रसंग को लेकर भाई ने अपनी बहन को कई बार समझाया बुझाया भी था लेकिन उसके द्वारा ना मानने पर भाई ने अपनी नाबालिग बहन की पहले तो जमकर पिटाई की और बाद में उसकी गला घोट कर हत्या कर दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी भाई और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर भाई ने अपनी बहन से मारपीट कर उसकी हत्या की है। पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में ले लिया गया है जल्द ही पूछताछ करके उसे जेल भेजा जाएगा
बिजनौर से तुषार वर्मा और नगीना से अलीम सलमानी की रिपोर्ट
©Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…