बिजनौर में आज कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हल्की फुल्की गहमा गहमी रही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ
मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के लिए जिले के प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे। कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी रास्तों को बेरीगेटिंग कर ब्लॉक कर दिया गया था।
मतदाताओं के अलावा किसी को भी कलेक्ट्रेट जाने की इजाजत नहीं थी टकराव से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी और विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी के वोटरों को अलग-अलग रूप से कलेक्ट्रेट पहुंचने की व्यवस्था की हुई थी
इस दौरान विकास भवन के बाहर लगे बेरीगेट के पास विपक्षी दलों के नेताओं की कई बार पुलिस से नोकझोंक भी हुई सपा गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक भारी संख्या में जमे रहे समर्थकों की पुलिस कर्मियों से कई बार झड़प हुई।
दोपहर के समय कुछ मतदाताओं से पूछताछ करने को लेकर चरनजीत कौर के समर्थक पुलिस से भिड़ गए इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेस की पुलिसकर्मियों से जमकर तीखी नोकझोंक हुई
बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…