कर्मठ जुझारू राष्ट्रीय लोकदल नेता वह शूटर श्री अली अदनान बने रालोद जिलाध्यक्ष

🔸मण्डावर के पूर्व चेयरमैन और नैशनल शूटर हैं सय्यद अली अदनान,

Bijnor: रालोद सुप्रीमो श्री जयंत चौधरी जी ने कद्धावर नेता व मंडावर के पूर्व चेयरमैन श्री अली अदनान को जिले की कमान सौंपकर राष्ट्रीय लोकदल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है

श्री अली अदनान श्री जयंत चौधरी के करीबी व विश्वसनीय माने जाते है व श्री अली अदनान राष्ट्रीय लोकदल विचारधारा के प्रबल पैरोकार है,

श्री अली अदनान सत्रह वर्ष पहले वर्ष 2004 में रोलोद से जुड़े व रालोद एवं सपा की गठबंधन सरकार के चलते जिला बिजनौर के प्रमुख महासचिव नियुक्त किये गए,

सन 2006 में श्री अली अदनान ने रालोद के सिम्बल पर मंडावर नगर पंचायत चेयरमैन पद का चुनाव लड़ कर मंडावर का चेयरमैन पद जीत लिया ।


वर्ष 2006 में वर्तमान सांसद श्री मलूक नागर को युवा राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्री अली अदनान को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया

वर्ष 2007 में होने वाले विधान सभा चुनावों के लिए श्री अली अदनान को जिला अलीगढ़ का टिकट वितरण प्रभारी नियुक्त किया गया

श्री अली अदनान निरंतर प्रदेश के कई जिलों के रालोद प्रभारी रह चुके है व जिला बिजनौर के हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव की टिकट चयन समिति के सदस्य रहे है।

श्री अली अदनान वर्तमान में रालोद के प्रदेश सचिव व बरेली के जिला प्रभारी है व पार्टी हित के लिए निरंतर क्रियाशील है।

बिजनौर एक्सप्रेस की ये ख़ास रिपोर्ट

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago